सवाल: 26 जनवरी को झंडा फहराने का समय क्या है?
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और इस दिन राष्ट्रपति द्वारा राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस दिन झंडा फहराने का समय सुबह 9 बजे होता है।¹
इस दिन झंडा फहराने का तरीका भी 15 अगस्त से अलग होता है। 15 अगस्त को झंडे को नीचे से रस्सी खींचकर पहले ऊपर ले जाया जाता है फिर उसे खोलकर फहराया जाता है। इसे ध्वजारोहण (फ्लैग होस्टिंग) कहते हैं। जबकि 26 जनवरी को झंडा पहले से ही ऊपर बंधा रहता है और उसे खोलकर फहराया जाता है, और इसे झंडा फहराना (फ्लैग अनफर्लिंग) कहा जाता है।
Comments
Post a Comment
let's start discussion