मानव भूगोल की शाखाओं का विस्तृत वर्णन कीजिए? Manav bhugol ki shakhaon ka vistrit varnan kijiye
सवाल: मानव भूगोल की शाखाओं का विस्तृत वर्णन कीजिए?
मानव भूगोल से तात्पर्य है कि मानव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक उसके एवं पर्यावरण के बीच संबंधों को जानना व अध्ययन करना है। मानव भूगोल, भूगोल की प्रमुख शाखा में से एक है। आज के समय में मानव भूगोल का महत्व प्रतिदिन बढ़ रहा है। यूरोपीय देशों, पूर्ववर्ती सोवियत संघ, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तथा भारत के विश्वविद्यालय में इसकी पढ़ने के लिए रुचि लेते हैं। पिछले 70 वर्षों से मानव भूगोल का बहुत विकास हुआ है। मानव भूगोल दुनिया के अलग-अलग देशों की जनसंख्या की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, उन्नति के लिए संसाधनों योजना में इसके ज्ञान का उपयोग किया जाता है। मानव भूगोल पृथ्वी की सतह और मानव समूह के बीच संबंधों का अध्ययन करते हैं। मानव भूगोल की कई उप शाखाए भी हैं। मानव विज्ञान भूगोल= इसमें हम मानव की अलग-अलग जाति एवं धर्म का अध्ययन करते हैं। सांस्कृतिक भूगोल= यह लोगों के कई समूह के व्यवहार तथा उनकी संस्कृति का अध्ययन करते हैं। आर्थिक भूगोल= इस में लोगों के आर्थिक स्थिति बारे में अध्ययन करने से हैं। राजनीतिक भूगोल= राष्ट्र के राजनीति का अध्ययन करते हैं। सामाजिक भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, मानव भूगोल की उप शाखाएं हैं।
0 Komentar
Post a Comment