भ्रष्टाचार की जड़ क्या है? Bhrashtachar ki jad kya hai?

सवाल: भ्रष्टाचार की जड़ क्या है?

भ्रष्टाचार से आज कोई भी अछूता नहीं है! भ्रष्टाचार ने अपनी जड़ें बहुत गहरी कर दी है ,आज हम भ्रष्टाचार की जड़ों के बारे में बात करेंगे तो हम सीधे सीधे अपने खुद के बारे में बात कर रहे हैं। अपने समाज के बारे में ही बात कर रहे हैं, अपने आसपास के लोगों के बारे में ही बात कर रहे हैं। आज भ्रष्टाचार छोटे से लेकर बड़े ओहदे वाले लोग सभी इसमें लिप्त हैं। मैं अपने साथ हाल ही में गुजरा एक वाक्याआपको सुनाता हूं मैं बिना हेलमेट के अपने शहर में गाड़ी चला रहा था, तो ट्रैफिक पुलिस वालों ने मुझे पकड़ लिया और मैं जल्दी छुटने के लिए उनको कुछ पैसे  दिए तो उन्होंने मुझे कुछ समय बाद छोड़ दिया तो वहां से मैंने देखा कि भ्रष्टाचार किस तरह लोगों के दिलों दिमाग में बैठा हुआ है| आज अगर हम भ्रष्टाचार को हटाने के बात कर रहे हैं तो सर्वप्रथम खुद को इस चीज से जुदा करना पड़ेगा अपने घर वालों को इससे जुदा करवाना पड़ेगा। बहुत से नेता लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिससे देश की तरक्की नहीं हो रही है, पर कुछ चंद नेता ऐसे भी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ है पर सिर्फ उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ होने से कुछ नहीं होगा| अब हमे भी एक पहल करनी होगी और पहले स्वयं को इस चीज से अलग करना होगा हमें भ्रष्टाचार को खुद के अंदर से मिटाना होगा तभी इस समाज में कुछ परिवर्तन आ सकता है, और हमें यह भी ध्यान रखना होगा की अपना काम निकालने के लिए हम किसी को रिश्वत ना दें और ना ही देने दे समाज में कुछ वास्तव में परिवर्तन लाना चाहते हो तो उठो जागो और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक पहल करो।

0 Komentar

Post a Comment

let's start discussion

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Latest Post