सवाल: भौतिक परिवर्तन किसे कहते हैं?
भौतिक परिवर्तन (Physical Change) वह परिवर्तन है जिसमें पदार्थ की केवल भौतिक गुणधर्मों में परिवर्तन होता है, लेकिन उसकी रासायनिक संरचना में कोई बदलाव नहीं होता। उदाहरण के लिए, बर्फ का पिघलना, पानी का उबलना, और कागज का फटना भौतिक परिवर्तन हैं। इन परिवर्तनों में पदार्थ का रूप, आकार, या अवस्था बदल सकती है, लेकिन उसकी रासायनिक पहचान वही रहती है।
Comments
Post a Comment
let's start discussion