टीचर्स डे क्यों मनाया जाता है? Teachers day kyon manaya jata hai
सवाल: टीचर्स डे क्यों मनाया जाता है?
भारत में टीचर डे या शिक्षा दिवस स्कूल एवं कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षक के सम्मान के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। 5 सितंबर के दिन भारत के सबसे महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 में हुआ था। शिक्षक दिवस पूरे भारतवर्ष में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। जिसमें की विद्यार्थी अपने शिक्षक का सम्मान एवं अनुसरण करता है। किसी भी राष्ट्र को आगे बढ़ाने में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिक्षक के हाथों में ही किसी देश का भविष्य होता है। शिक्षक चाहे तो किसी देश का भविष्य बिगाड़ एवं बना भी सकते हैं। भारत के महान शिक्षा सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति थे।
0 Komentar
Post a Comment